AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एक्जीक्यूटिव पदों के लिए 976 से अधिक भर्तियों की घोषणा की है। यह युवा उम्मीदवारों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2025 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
कुल पदों का विवरण
- जूनियर एक्जीक्यूटिव आर्किटेक्चर: 11 पद
- जूनियर एक्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग सिविल: 199 पद
- जूनियर एक्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल: 208 पद
- जूनियर एक्जीक्यूटिव इलेक्ट्रॉनिक्स: 527 पद
- जूनियर एक्जीक्यूटिव सूचना प्रौद्योगिकी: 31 पद

योग्यता और आयु सीमा
- उम्मीदवार के पास आर्किटेक्चर या संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिग्री होनी चाहिए। MCA डिग्रीधारक भी आवेदन कर सकते हैं।
- चयन GATE स्कोर के आधार पर होगा।
- अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है (27 सितंबर 2025 तक)। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
Also read: AAI Recruitment 2025: 900 से अधिक पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख रुपये से भी अधिक – आवेदन जल्द करें
वेतन और आवेदन शुल्क
- चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 तक मासिक वेतन मिलेगा, पदानुसार भिन्नता रहेगी।
- आवेदन शुल्क ₹300 है। महिलाओं, SC, ST, पूर्व सैनिकों, और AAI अप्रेंटिसशिप पूरा करने वालों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन के लिए उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 अगस्त से 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।






