You are currently viewing The human brain: Facts, Structure, Functions & Anatomy

The human brain: Facts, Structure, Functions & Anatomy

Human Brain (मानव मस्तिष्क) – Structure and function [in hindi]

The Human Brain के इस आर्टिकल मतलब human brain in hindi में आपको मानव मस्तिष्क से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी |

तन्त्रिका तन्त्र (Nervous System) को दो मुख्य भागो में बाँटा जाता हैं-

  1. केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र (Central nervous system)
    a. मस्तिष्क (Brain)
    b. मेरुरज्जु (Spinal cord)
  2.  परिधीय तंत्रिका तंत्र (Peripheral nervous system)
    a. Somatic Neural System
    b. Autonomic Neural System

Human Brain (मस्तिष्क) जन्तुओं के CENTRAL NEURAL SYSTEM का control system है। हमारे शारीर में जितने भी different organ होते है, जैसे की lungs, kidneys इन सभी को हमारे Brain के द्वारा control तथा command किया जाता है। साथ ही साथ, शारीर के Balance , शारीर का temperature , भूख और प्यास तथा बहुत सारे endocrine glands को हमारा Brain  कण्ट्रोल करता है इसलिए Brain को शरीर का CPU भी कहते हैं।

Example :- endocrine glands, lungs, kidneys

इसका मुख्य कार्य ज्ञान, बुद्धि, तर्कशक्ति, स्मरणशक्ति, विचार निर्णय आदि का नियंत्रण करना है।

Structure and function-

हमारा Brain एक विशेष प्रकार की cell से मिल कर बना होता है जिन्हें तंत्रिका कोशा (Neuron) कहते हैं। ये मस्तिष्क की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई होतीं हैं। इनकी कुल संख्या 1 खरब से भी अधिक होती है।

संरचनात्मक रूप से मस्तिष्क के तीन मुख्य भाग होते हैं। 

  1. अग्र मस्तिष्क (Fore Brain)
  2. मध्य मस्तिष्क (Mid Brain)
  3. पश्च मस्तिष्क(Hind Brain)

अग्र मस्तिष्क (Fore Brain) :-

Fore Brain को भी हम तिन PART में divide कर सकते है-  

  • Cerebrum(प्रमस्तिष्क)
  • Thalamus 
  • Hypothalamus

Human-Brain-Facts-Structure

1.  प्रमस्तिष्क (Cerebrum) :-

Cerebrum, the Human Brain का सबसे बड़ा और Develop PART है  जो दो hemispheres में longitudinally divide होता है left and right cerebral hemispheres. दोनों hemispheres जिस nerve fibres से जुडा रहता है उसे corpus callosum कहते है

Cell के जिस layer से cerebral hemisphere को cover करते है उसे cerebral cortex कहते है जो Nerve cells का बना होता है और भूरे रंग का होता है। इसे Grey matter कहते हैं। Cerebral cortex से नीचे का भाग Axon से बना होता है और श्वेत रंग का होता है, जिसे White matter कहते हैं। Cerebrum का Left hemispheres शरीर के Right भाग का नियंत्रण करता है। और इसी प्रकार Right hemispheres , Left भाग का नियंत्रण करता है।

Cerebrum के तीन कार्य होते हैं

  1. Cerebrum, मानसिक काम जैसे सोचना, तर्क करना, problem solve करना, योजनाबनाना, याद रखना आदि करता है।
  2. यह Voluntary muscle को control करने का कम करता है।
  3. Cerebrum -आँख, कान, नाक आदि से आने वाली सूचना को ग्रहण करता है। और उन पर कार्रवाई करता है।

जिस ब्यक्ति में Cerebrum छोटा होता है उस व्यक्ति का गईरस तथा सल्कस कम Develope होता है और वह व्यक्ति कम दिमाग का होता है |

2. थैलैमस (Thalamus)

यह (Gray matter) से बना Egg shaped जैसा बना होता है, जो Cerebrum के नीचे, बीच में होता है।

थैलैमस उन Sensory impulses  के लिए Broadcast station  का काम करता है, जो Cerebrum को जाती है। यह दर्द, ठंडा तथा गरम को पहचानने का काम करता है |

3. हाईपो थैलैमस (Hypo thalamus):

यह Human Brain का वह Part है, जो थैलैमस के नीचे होता है।

हाईपो थैलैमस के कार्य

1)हाईपो थैलैमस भूख, प्यास, घृणा, क्रोध, प्यार और emotion को control करता है।

2)यह शरीर के temperature  और शरीर के पानी की मात्रा को भी control करने का काम करता है।

3)इसके नीचे Pituttary gland स्थित होती है हाईपो थैलैमस endocrine glands से निकलने वाले हॉर्मोन को control करता है |

4)हाईपो थैलैमस के द्वारा ही कुछ हॉर्मोन का Secretion होता है जो Pituttary gland के हॉर्मोन के Secretion को control करते है।

2. मध्य मस्तिष्क (Mid Brain)

यह Fore Brain और Hind Brain के बीच में एक छोटा-सा भाग होता है। जिसे मेसेन्सफ्लोन(mesencephalon) भी कहा जाता है, मेसेन्सफ्लोन (Mid Brain)  चार Body से बना है। इन Body को कोर्पोरा क्वाड्रीजेमिन (corpora quadrigemina) कहते है। उपर के दो Body टेक्टम (tectum) और नीचे के Body टेगमेंटम (tegmentum) कहलाते है।

टेक्टम देखने के लिए तथा टेगमेंटम सुनने के लिए Responsible होते है।

3. पश्चमस्तिष्क (Hind Brain)

यह मस्तिष्क का सबसे पीछे का भाग होता है जो Cerebellum, Pons, और मेडुला ऑब्लांगेटा(Medulla Oblongata) से बना है

  1. अनुमस्तिष्क (Cerebellum)

यह मस्तिष्क का दूसरा सबसे बड़ा भाग है। ये Cerebrum के base पर उसके नीचे स्थित होता है। इसमें अनेक खांचें होती हैं। इसका Cortex भी Gray matter का बना होता है।

सेरेबेलम (अनुमस्तिष्क) शरीर का संतुलन बनाए रखना और पेशीय क्रियाओं में समन्वय बनाए रखने का कार्य करता है।

      2. पोंस (Pons)

इसको Metencephalon  भी कहा जाता है। पोंस श्वास का विनियमन करता है।

पोन्स में श्वसन केंद्र (Neumotexic center) न्यूमोटैक्सिक सेंटर नामक एक संरचना होती है। जो श्वसन के दौरान हवा की मात्रा तथा श्वसन दर को नियंत्रित करता है।

 मस्तिष्क स्तम्भ (Brainstem) – मध्य मस्तिष्क (मेसेन्सफ्लोन), पोन्स (मेटेंसफ्लोन), और मेडुला ऑब्लांगेटा (मायेलेंसफ्लोन) मिलकर बनाते है।

     3. मेड्यूला ऑब्लांगेटा (Medulla Oblongata)

यह मस्तिष्क का अंतिम भाग होता है। जो मेरुरज्जु से जुड़ा होता है।

मेड्यूला ऑब्लांगेटा लार आना, उलटी आना, हृद्-स्पंद (Heart Beat), आहार नाल के क्रमाकुंचन तथा अन्य अनेक अनैच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण करता है।

यह सांस लेने, खांसने, निगलने आदि का केंद्र होता है। इसको Myelencephalon भी कहा जाता है।

Also Watch-

Cell Structure(कोशिका  संरचना) and Function

रक्त परिसंचरण तंत्र ( Blood Circulatory System ) खून क्या होता है RBC, WBC, Plasma

मस्तिष्क के मुख्य कार्य –

  1. Brain, शरीर के temp ब्लडप्रैशर, पल्स रेट, हार्ट रेट और सांस लेने की प्रक्रिया को सामान्य रखता है. वह शरीर के सभी अंगों को कंट्रोल करता है.
  2. brain विभिन्न sense organ की मदद से देख कर, छू कर और चख कर हमें अपने आसपास होने वाली प्रक्रिया के बारे में बताता है.
  3. मस्तिष्क शरीर द्वारा होने वाली हर हलचल को कंट्रोल करता है.
  4. मस्तिष्क हमें सोचने व समझने की शक्ति प्रदान करता है.

The human brain: Facts, Structure, Functions & Anatomy - SSC CAMPUS

Watch Full Video….

This Post Has 4 Comments

  1. dizi

    I like the helpful information you provide in your articles. Caria Hadrian Treva

  2. indirmeden

    After exploring a number of the blog articles on your web page, I truly appreciate your technique of blogging. I book-marked it to my bookmark website list and will be checking back in the near future. Take a look at my web site too and tell me how you feel. Fern Lester Enoch

  3. altyazili

    I was excited to uncover this website. I need to to thank you for your time just for this wonderful read!! I definitely savored every bit of it and i also have you book-marked to look at new stuff in your site. Winne Humberto Calbert

  4. diziler

    A mund te na jepni nje informacion me te shtjelluar ose nje numer kontakti ju lutem dhe ku ndodhet kjo agjenci ju lutem te me jepni nje prgj ose nr qe te mund te kontaktojme. Faleminderit Dasie Bryan Kidder

Leave a Reply