You are currently viewing Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Nobel Prize Winners 2019

Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Nobel Prize Winners 2019

Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Nobel Prize Winners 2019

Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Nobel Prize Winners 2019 - SSC CAMPUS

HELLO Friend welcome to “ssc campus”  दोस्तों आज के इस विडियो में हम बात करने वाले है नोबेल पुरस्कार Nobel Prize 2019 के बारे में | इसमें हम deeply समझेंगे की अलग अलग क्षेत्रों में इस बार, किन लोगों को नोबेल पुरस्कार Nobel Prize 2019 से नवाजा जा रहा है, इसका पूरा information हम आपको दे रहे हैं जो आने वाले exam के लिया बहुत imp. साबित होगा, और साथ में, ये भी समझेंगे कि उन्हें उनके किस काम के लिए नोबेल दिया जा रहा है ।

नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के द्वारा की गयी थी, जिन्होंने डायनामाइट की खोज की थी

नोबेल पुरस्कार(Nobel Prize) हर साल उन लोगो(person) और संस्थाओं(institte) को दिया जाता है, जिन्होंने  भौतिकीशास्त्र(Physics), रसायनशास्त्र(chemistry), चिकित्सा शास्त्र(medicine),शांति(peace), साहित्य (literature) और अर्थशास्त्र (economics) के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया हो ।

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1968 में स्वीडन की केंद्रीय बैंक स्वेरिंज रिक्सबैंक द्वारा की गई।

ये सारे पुरस्कार अलग-अलग समिति द्वारा दिया जाता है। जैसे –

द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस –  भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायनशास्त्र के क्षेत्र में,

कारोलिंन्स्का इंस्टीट्यूट – औषधी(medicine) के क्षेत्र में,

नॉर्वेजियन नोबेल समिति – साहित्य (literature) के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है। शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की संसद द्वारा चुनी गई समिति देती है.


यह पुरस्कार पाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को, करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की धनराशि मिलती है। इसके अलावा 23 कैरेट सोने का करीब 6 सेंटीमीटर Diameter का 200 ग्राम वाला एक मेडल, मोनेटरी एवार्ड और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाता है।

नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई तथा 10 दिसम्बर 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। नोबेल फाउंडेशन द्वारा साल 2019 के लिए सभी नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा कीये जा चुके है। कुल 15 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। अब 10 दिसंबर को होने वाले समारोह में इन सभी शख्सियतों को मेडल व पुरस्कार राशि से नवाजा जाएगा ।

                        📁Download PDF from :- Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Download PDF

Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Nobel Prize Winners 2019 - SSC CAMPUS

भौतिकी के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार
ब्रह्मांड के राज खोलने के लिए जेम्स पीबल्स (Jim Peebles), मिशेल मेयर(Michel Mayor) और डिडिएर क्यूलॉज(Didier Queloz) को Physics के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

इन तीनो में, जेम्स पीबल्स कनाडाई मूल के अमेरिकी नागरिक हैं. जिनको ब्रह्माण्ड विज्ञान पर नए सिद्धांत रखने के लिए और स्विस (स्विट्जरलैंड) वैज्ञानिक मिशेल मेयर तथा डिडिएर क्यूलॉज को एक ही साथ, एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए सम्मान दिया गया है।

एक्सोप्लानेट उस ग्रह को कहते हैं जो सौर मंडल से बाहर होते हैं. जेम्स पीबल्स अपने काम के जरिए दुनिया को समझाया कि बिग बैंग (Big Bang) के बाद ब्रह्मांड का विकास कैसे हुआ।

जेम्स पीबल्स एस्ट्रोनॉमी (खगोल शास्त्र) मतलब अंतरिक्ष में मौजूद चीज़ों की पढ़ाई. एस्ट्रोनॉमी की एक ब्रांच होती है, कॉस्मोलॉजी. कॉस्मोलॉजी मतलब कॉसमॉस (ब्रह्माण्ड) के जन्म और उसके विकास की पढ़ाई. सिंपल भाषा में कहें तो ब्रह्माण्ड का इतिहास. पीबल्स को कॉस्मोलॉजी में योगदान के लिए नोबेल मिला है.

मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज ने 6 अक्टूबर, 1995 को दुनिया के सामने दो नाम लेकर आए. 51 पेगसी और 51 पेगसी b. 51 पेगसी एक तारे का नाम है और उसके नज़दीक चक्कर काट रहे ग्रह का नाम है 51 पेगसी b है

Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Nobel Prize Winners 2019 - SSC CAMPUS

रसायनशास्त्र (Chemistry) के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इस साल जॉन बी- गुडएनफ, एम स्टैनली विटिंघम, और अकीरा योशिनो को लीथियम आयन बैटरी विकसित करने के लिए नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है ।

तीनों ने मिलकर लिथियम आयन बैटरी विकसित की थी। रॉयल स्वीडिश एकेदमी ऑफ साइंसेस ने इन विजेताओं के नाम की घोषणा की।

Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Nobel Prize Winners 2019 - SSC CAMPUS

चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार

चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया।
इन वैज्ञानिकों में अमेरिका के विलियम केलिन, ग्रेजग सेमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है।

इन्होंने खोज की थी कि कैसे सेल्स ऑक्सीजन को जलाते हैं ताकि शरीर को ऊर्जा मिल सके और नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिले। इससे कैंसर के इलाज के नए तरीके ढूंढने में मदद मिलेगी।

Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Nobel Prize Winners 2019 - SSC CAMPUS

साहित्य(Literature)का नोबेल पुरस्कार

2019 और 2018 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार की घोषणा एक साथ की गई। 2019 का पुरस्कार पीटर हैंडके को दिया जाएगा जो आस्ट्रियाई मूल के लेखक हैं। पीटर को भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए ये पुरस्कार मिलेगा। जबकि लेखिका के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाने वाली ओल्गा टोकारजुक को 2018 का साहित्य का नोबेल दिया जाएगा।

Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Nobel Prize Winners 2019 - SSC CAMPUS

शांति का नोबेल पुरस्कार
साल 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को दिए जाने की घोषणा की गई। उन्हें यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय सहयोग और शत्रु देश इरीट्रिया के साथ शांति स्थापित करने के लिए दिया जा रहा है.
उन्होंने इरीट्रिया के साथ दो दशक से जारी संघर्ष को खत्म करते हुए शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभायी है.
अबी नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करनेवाले 100वें व्यक्ति हैं.

Nobel Prize 2019 (नोबेल पुरस्कार) Nobel Prize Winners 2019 - SSC CAMPUS

अर्थशास्त्र (Economics) शांति का नोबेल पुरस्कार

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो और माइकल क्रेमर को ‘वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग’ के उनके शोध के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया गया।

अभिजीत बनर्जी फिलहाल मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

This Post Has 2 Comments

Leave a Reply