United Nations क्या है और इसे क्यों बनाया गया ? देखिये, United Nations मतलब संयुक्त राष्ट्र, एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति बनाए रखना, युद्ध रोकना, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक तथा आर्थिक विकास, और प्रत्येक ऐसे मानव जो वे अपने अधिकार से वंचित है उनको अधिकार दिलाना है |
United Nations (संयुक्त राष्ट्र) की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई। इसके स्थापना के समय कुल 50 देश थे जिन्होंने United Nations Charter पर हस्ताक्षर किये।
सबसे पहले समझते है की United Nations की जरूरत क्यों पड़ी, मतलब संयुक्त राष्ट्र संघ के इतिहास को समझते है ।
संयुक्त राष्ट्र संघ का इतिहास (History of the United Nations)
संयुक्त राष्ट्र का इतिहास प्रथम विश्व युद्ध से जुड़ा हुआ है। प्रथम विश्वयुद्ध में ही कुछ ऐसे घटनाएँ घटी जिससे की United Nations के बारे में सोचना प्रारम्भ हुआ।
ये जो युद्ध हुआ, इस विश्व युद्ध में कई करोड़ों लोगों मारे गये इनकी दददनाक मौत के बाद पहली बार विश्व के नेताओं द्वारा एक ऐसी संस्था को बनाने के बारे विचार विमर्श हुआ जो पुरे विश्व की समस्याओं का शांतिपूर्ण हल निकाल सके और युद्ध की समस्या को खत्म करने की कोशिश कर सके।
इसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन का दिमाग काम कर रहा था। उनके निजी प्रयासों के वजह से ही 10 जनवरी 1920 को पेरिस शांति सम्मेलन में League of Nations की नीव पड़ी, जिसे राष्ट्र संघ कहा जाता है।बाद में League of Nations को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
द्वितीय विश्व युद्ध के समय पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ का विचार सबके सामने रखा गया। द्वितीय विश्व युद्ध में जो देश विजयी हुआ वे सभी देशों ने मिलकर कोशिश की कि वे इस संस्था (संयुक्त राष्ट्र) की बनावट, सदस्यता इत्यादि के बारे में कुछ निर्णय ले।
अटलांटिक चार्टर (Atlantic Charter) :-
इस चार्टर के अनुसार सभी देश स्वतंत्र हो ऐसी परिकल्पना के साथ काम करने का आह्वान किया गया, जिसमें सभी लोग सुरक्षा व शांति के साथ रह सकें। अटलांटिक चार्टर 14 अगस्त, 1941 पर हस्ताक्षर किये गये। इस चार्टर पर अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी. रूसवेल्ट तथा ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल द्वारा हस्ताक्षर किये गये।
अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी. रूसवेल्ट तथा ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने घोषणा की कि किसी भी कीमत पर हम अन्य देश की भूमि पर अधिकार नही करेंगे।
“संयुक्त राष्ट्र” नाम , फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट द्वारा ही दिया गया। 1 जनवरी, 1942 को वाशिंगटन में अटलांटिक चार्टर का समर्थन करने वाले जो 26 देश थे वे सभी देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा पर अपने-अपने हस्ताक्षर किये।
अपनी सरकारों को एक्सिस पॉवर्स के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का वचन दिया और एक अलग शांति बनाने के खिलाफ उन्हें मजबूर किया। मित्र राष्ट्र के नेताओ की पहली बार मुलाकात तेहरान में द्वितीय विश्वयुद्ध दौरान हुयी जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी. रूसवेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल तथा सोवियत संघ के प्रधान स्टालिन शामिल थे
7 अक्टूबर 1944 को संयुक्त राष्ट्र का प्रारूप तैयार किया गया और 26 जून 1945 को सैंनफ्रंसिस्को में 50 देशों के member ने United Nations Charter पर हस्ताक्षर किये Finally, United Nations (संयुक्त राष्ट्र) की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हो ही गयी।
कभी कभी ये Question पूछलिए जाते है की संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना तिथि क्या है ? Present में संयुक्त राष्ट्र विश्व का सबसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
Also Read
- रक्त परिसंचरण तंत्र ( Blood Circulatory System ) खून क्या होता है RBC, WBC, Plasma
- Human Brain (मानव मस्तिष्क)-Structure and function
- Indian Polity : राज्य क्या होता है? What is State ? and Element of State
मुख्यालय (Headquarter) – संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय
शुरू-शुरू में न्यूयार्क के लांग आईलैंड में Temporary Headquarter बनाया गया था। 10 जनवरी, 1946 को लंदन में महासभा का प्रथम सत्र वेस्टामिन्स्टर भवन में आयोजित हुआ था।
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ है? वर्तमान में, United Nations (संयुक्त राष्ट्र) का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहैटन टापू में स्थापित है। जिसको पचासी लाख डॉलर में खरीदी गयी भूसंपत्ति पर है।
इस इमारत की देख रेख तथा स्थापना एक अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकारों के द्वारा किया गया । इस मुख्यालय के अलावा भी और अहम संस्थाएं जानेवा के कोपनहेगन में स्थित है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देश (Member countries of the United Nations)
शुरू-शुरू में संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश की संख्या 51 थी लेकिन वर्तमान में, 14 जुलाई 2011 दक्षिणी सूडान को स्वतंत्र होते ही, संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश की संख्या 193 हो गयी है क्युकी दक्षिणी सूडान ही वो 193 वा सदस्य देश है जो संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना
United Nation के सदस्य देशों का चयन, United Nations Charter के Article 4 के अनुसार सुरक्षा परिषद् की सिफारिस पर महासभा के द्वारा होता है ।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के सभी सदस्य, महासभा के भी सदस्य हैं। प्रत्येक के पास एक वोट का अधिकार है। केवल वे ही राष्ट्र United Nation के सदस्य बन सकते है जो स्वतंत्र राष्ट्र है।
अब Question उठता है की संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता लेना क्या जरुरी है ? तो इसका उतर होगा, हाँ क्युकी United Nation के जो सदस्य देश होते है उनको आपातकाल के समय जैसे कि महामारी, बाढ़ या सुनामी, भूकंप और सूखे की घटना के दौरान दुनिया भर से वित्तीय सहायता और तकनीकी मदद मिलती है ।
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग (Principal organs of the United Nations)
अनुच्छेद 7 के अन्तर्गत United Nations के 6 अंग है –
- महासभा (General Assembly)
- सुरक्षा परिषद (Security Council)
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (Economic and Social Council)
- सचिवालय (Secretariat)
- न्यासी परिषद (Trusteeship Council)
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)
संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज (United Nations Flag)
United Nations Flag को 1947 में आधिकारिक प्रतीक के रूप में शामिल किया गया इस Flag में हल्के नीले रंग की background के अंतर्गत सफेद रंग से विश्व के वृत्ताकार मानचित्र (जैसाकि उत्तरी ध्रुव से दिखाई देता है) को दर्शाया गया है, जो जैतून की शाखाओं के हार द्वारा घिरा हुआ है। जैतून की शाखाएं शांति का प्रतीक हैं।
संयुक्त राष्ट्र की भाषा
United Nation (संयुक्त राष्ट्र) में 6 भाषा बोला जाता है (अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ़्रांसीसी, रूसी और स्पेनी), लेकिन इनमें से केवल दो भाषा को ही प्रयोग में लाया जाता है – (अंग्रेजी और फ़्रांसीसी)।
संयुक्त राष्ट्र स्थापना के समय, केवल चार राजभाषा स्वीकार किया गया था, जो की था – (चीनी, अंग्रेजी, फ़्रांसीसी, रूसी) और 1973 में अरबी और स्पेनी को भी शामिल किया गया। लेकिन अभी तक हिंदी भाषा को राजभाषा के रूप में नही स्वीकार किया गया है। पुरे विश्व में हिंदी का 4th स्थान जिसको बोला जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि हिन्दी को भी संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा बनाया जाना चाहिये।
United Nations अमेरिकी अंग्रेजी के स्थान पर ब्रिटिश अंग्रेजी का प्रयोग करता है ।